Breaking News in Hindi

अंधमुख बाईपास में खड़े टैंकर से टकराए ट्रक और मेट्रो, ड्राइवरों को गंभीर चोटें

जबलपुर। शहर में पिछले तीन दिनों से लगातार हादसों का क्रम जारी है जिसमें की हाईवे पर पिछले दो दिन बड़े ट्रक हादसे घटित हुए और आज पुनः सुबह होते ही अंधमूक बायपास पर दाल लेकर आ रहा ट्रक सड़क किनारे खड़े टैंकर से जा टकराया। इसी बीच भेड़ाघाट तरफ जा रही यात्रियों से भरी मेट्रो बस भी अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई जिससे यह हादसा हो गया।

पेट्रोल पंप से दूर सड़क किनारे एक खराब टैंकर वाहन खड़ा था

हादसे के कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे भेड़ाघाट थाना में पदस्थ एएसआइ संदीप पटैल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे भेड़ाघाट रोड पर अनिल पेट्रोल पंप से दूर सड़क किनारे एक खराब टैंकर वाहन खड़ा था। जहां पर रोड बदलने के लिए एक कट सड़क पर था। इसी बीच एक कार चालक ने उस कट से एक दम से दूसरी तरफ अपना वाहन मोड़ दिया जिससे नरसिंहपुर तरफ से आ रहा 407 ट्रक सीधे टैंकर से जा टकराया।

भेड़ाघाट तरफ जा रही मेट्रो बस भी अनियंत्रित हो गया

इसी दौरान भेड़ाघाट तरफ जा रही मेट्रो बस भी अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक से जा टकराई जिसके बाद यात्रियों की चीख पुकार मच गई। हादसे में ट्रक, मेट्रो बस के दोनो ंचालकों को गंभीर चोटें आईं हैं जबकि मेट्रो बस के 3 यात्री भी घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार मच गई जिसके बाद कई यात्रियों ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...