Breaking News in Hindi

अनूपपुर में जलाशय में मछली पकड़ने गए दो युवक डूबे, हुई मौत

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवगवा के जोगीटोला गांव में पिपरिया जलाशय की नहर में मछली पकड़ने गए दो युवकों की शुक्रवार की रात को डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय तुलसी केवट और 28 वर्षीय कृष्णपाल सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीणों द्वारा देर रात तक युवकों के नहीं लौटने पर संदेह जताए जाने के बाद कोतमा पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलने पर अनूपपुर जिला मुख्यालय से रेस्क्यू दल को घटनास्थल पर भेजा गया। शनिवार की सुबह रेस्क्यू दल ने गहरे पानी में कई घंटों की खोजबीन के बाद दोनों युवकों के शव बरामद किए। रेस्क्यू कार्य में नायक मुन्नालाल, सैनिक अनुज कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। शवों को कोतमा पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। इस दुखद घटना पर स्थानीय समुदाय और पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू कार्य में सहयोग प्रदान किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...