Breaking News in Hindi

अनूपपुर में मोटर पंप निकालने कुएं में उतरे दो लोगों की मौत, तीसरे ने किसी तरह बचाई जान

अनूपपुर: कोतवाली के करीब जमुड़ी गांव में रविवार को कुएं में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मोटर पंप निकालने के लिए कुएं में घुसे थे। जिसके बाद मृत अवस्था में कुआं से बाहर निकाला गया। एक तीसरा व्यक्ति कुएं में आधे दूर जाने बाद घबराहट होने पर वापस बाहर आ गया।

सूचना पर तहसीलदार एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों मृतकों के शव को बाहर निकालने के लिए एनडीआरईएफ अनूपपुर का रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। जहरीली गैस होने के कारण दोनों की मौत की संभावना जताई जा रही।

कुएं से पंप निकालने घुसा था मदन

जानकारी अनुसार कोतवाली थाना अनूपपुर के जमुड़ी में समसाद अहमद के खेत को कुछ गांव के लोग अधिया में लेकर खेती का काम वर्षों से कर रहे हैं। रविवार की सुबह 50 वर्षीय मदन सिंह खेत में बने हुए कुआं के अंदर लगे दो पंप के फुटबाल जो आपस में फंस गए थे को निकालने के लिए कुएं के नीचे उतरा। इसी दौरान वह कुएं के बीच से अचानक कुएं के अंदर पानी में गिरकर डूब गया।

किसी तरह तीसरे की बची जान

इसी दौरान देवलाल भी कुएं में उतरा वह भी अचानक कुएं के अंदर पानी में डूब गया। दोनों के ना आने पर 45 वर्षीय बोधन सिंह रस्सी एवं सीढ़ी के सहारे उतरा लेकिन कुछ दूर जाने बाद घबराहट एवं बेचैनी होने लगी। उस पर वह शोर मचान लगा, पास में रोपा लगा रही महिलाओं ने रस्सी डालकर रस्सी को पकड़कर बोधन कुआं से आकर बाहर आकर बच सका।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...