Breaking News in Hindi

‘अपनी-अपनी सीट छोड़कर भाग रहे सोनिया और राहुल..’ पूर्व गृह मंत्री ने दिया बड़ा बयान

भोपाल। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश में चार चरणों में मतदान होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। एक तरफ जहां बीजेपी ने अपने सभी उम्मीदवार अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है तो वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस अभी भी कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर पा रही है। इसी बीच पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी ज्वाइनिंग टोली के संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

बीजेपी ज्वाइनिंग टोली के संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा, कि कांग्रेस में भगदड़ के हालात हैं। अभी तक 14 हजार से अधिक लोग कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। चुनाव के पहले ऐसी सुनामी कभी नहीं देखी। मध्यप्रदेश, देश का पहला राज्य है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, कि मध्यप्रदेश कांग्रेस मुक्त प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। बीजेपी होली के बाद 29 लोकसभा में बूथ स्तर पर ज्वाइनिंग अभियान चलाएगी। हम गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में लाएंगे। कांग्रेस में आपस में यह स्थिति है तू लड़ ले तू लड़ ले। सोनिया गांधी राहुल गांधी अपनी-अपनी सीट छोड़कर भाग रहे हैं। देश का वातावरण भाजपा मय राम मय हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...