Breaking News in Hindi

अपने गृह जिले के मामले को तत्परता से सुलझाइए, उज्जैन घटना को लेकर बाला बच्चन की मोहन यादव को सलाह

इंदौर: पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने उज्जैन में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा गिराने को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यावव व उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। इंदौर में मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री को उज्जैन में हुई सरदार पटेल की प्रतिमा तोड़ने की घटना पर संज्ञान लेना चाहिए और मामले को शांत कराना चाहिए।

दरअसल, उज्जैन के माकड़ोन क्षेत्र में सरदार पटेल और अंबेडकर प्रतिमा को लेकर दो पक्ष सामने सामने हो गए, जहां पर माकड़ोन मंडी गेट पर खाली पड़ी जमीन पर भीम आर्मी लंबे समय से अंबेडकर प्रतिमा लगाने की मांग कर रही थी, लेकिन उसे स्थान पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा लगा दी गई, जिसके बाद एक पक्ष के द्वारा सरदार पटेल की प्रतिमा को ट्रैक्टर से गिराया गया, जिसके बाद पत्थर और डंडों से उस प्रतिमा में तोड़फोड़ की गई थी, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

वहीं उज्जैन जिले में हुई इस घटना को लेकर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा के उज्जैन चूंकि मुख्यमंत्री का गृह जिला है, ऐसे में वहां इस तरह की घटना होना कई सवाल खड़े करता है और इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री को स्थानीय लोगों से चर्चा कर पूरा मामला शांत करना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...