Breaking News in Hindi

अब जोर पकड़ेगी ठंड, दो दिन बाद तीन डिग्री लुढ़क सकता है रात का तापमान

भोपाल । वर्तमान में हवा का रुख बार-बार बदल रहा है। दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी हवा चलने के कारण कुछ नमी आ रही है। इस वजह से राजधानी सहित प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने लगते हैं। इससे दिन के तापमान में कुछ गिरावट होने लगती है। अभी दो दिन तक तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना रह सकता है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 21 अक्टूबर को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पहुंचेगा। उसके असर से हवाओं का रुख उत्तरी होने के आसार हैं। जिसके चलते रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। उधर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को प्रदेश में सबसे कम 17.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया में दर्ज किया गया। राजधानी में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो गुरुवार के न्यूनतम 20.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

हवाओं का रुख पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है। इस वजह से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तरी मध्य प्रदेश पर एक प्रति चक्रवात मौजूद है। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। इसके प्रभाव से वर्तमान में हवा का रुख पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। आसमान साफ रहने के कारण दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। रात के तापमान में कुछ गिरावट होने के आसार हैं।

शनिवार रात से बदलने लगेगा मौसम

उधर एक पश्चिमी विक्षोभ अभी ईरान और उससे लगे अफगानिस्तान के आसपास है। इसके शनिवार रात को उत्तर भारत के आसपास सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अभी तापमान में मामूली उतार चढ़ाव का सिलसिला बना रह सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...