Breaking News in Hindi

अमित शाह और जेपी नड्डा आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, कांकेर में फूकेंगे चुनावी बिगुल

दूसरे चरण के वोटिंग के पहले बीजेपी के केंद्रीय नेताओं की ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं शुरू हो गई हैं। आज सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कांकेर में करीब 10.30 बजे चुनावी सभा होगी। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा बिलासपुर के लोरमी, भिलाई और रायपुर के चंदखुरी में सभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह के दौरे को देखते हुए रविवार को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांकेर के नरहरदेव हाई स्कूल मैदान में सभा स्थल का जायजा भी लिया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और विधायक आशा राम समेत अधिकारी मौजूद रहे। जेपी नड्डा सुबह 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सीधे मुंगेली के लोरमी के लिए रवाना हो जाएंगे। हाई स्कूल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भिलाई और रायपुर के चंदखुरी में भी सभा होगी। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बता दें कि, अब छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण होना है। 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीट के लिए चुनाव होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...