Breaking News in Hindi

अलग रह रही पत्नी पर शराबी पति ने कर दिया चाकू से हमला, हालत गंभीर

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार की रात को एक महिला पर उसी के पति ने चाकू से हमला कर दिया घटना पलंदी चौराहा की है, मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल महिला के देवर को सूचना दी इसके बाद महिला को अस्पताल लाया गया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतू तलैया की रहने वाली है और उसका पति अरुण बंशकार की शराब की लत से वह परेशान है और पलंदी चौराहा पर अपने बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है।

शनिवार की रात को महिला का पति अरुण शराब पीकर महिला के किराए के मकान में पहुंचा और महिला पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और जमीन पर गिर गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल महिला के देवर को इसकी सूचना दी महिला का देवर तत्काल घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गया।

 महिला के देवर मंगल का कहना है कि उसका भाई शराब के नशे में भाभी के साथ मारपीट करता है पुलिस से कई बार शिकायत भी की गई है। लेकिन मारपीट उसने बंद नहीं कि आखिर में परेशान होकर भाभी अलग रहने लगी भाई रात में शराब के नशे में आया और भाभी पर हमला कर दिया और फिर भाग गया है, कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...