Breaking News in Hindi

आगर मालवा में खराब चिकन देने की बात पर हुआ विवाद, दुकानदार ने युवक को मारा चाकू, ग्रामीणों ने जलाई दुकान

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में खराब चिकन देने की बात पर विवाद हो गया, घटना शनिवार रात की है। दुकानदार और ग्राहक के बीच हुए विवाद में दुकानदार समीर ने ग्राहक गोपाल और उसके साथी कालू पर हमला कर दिया और चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपाल चिकन लेने के लिए गया था गोपाल का कहना है कि उसे खराब चिकन दिया गया। जिसके बाद उसने पैसे दुकानदार से वापस मांगे इस दौरान दुकानदार समीर और उसके पिता सत्तार लट्ठ और चाकू लेकर आ गए और हमला कर दिया।

 घटना में गोपाल सिंह को पीठ पर चाकू लगने और बीच बचाव में साथी युवक कालू भी घायल हो गया शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की दुकान को आग के हवाले कर दिया। गांव में तनाव की स्थिति बनने लगी सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा।

वहीं नगर पालिका आगर की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घायल गोपाल का उपचार चल रहा है, घटना में घायल कालू की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...