Breaking News in Hindi

आज काशी दौरे पर आएंगे PM Modi, करेंगे सबसे बड़ा रोड शो; पुष्प वर्षा के साथ होगा भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी दौरे पर आएंगे। यहां पर पीएम मोदी संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनने के बाद आज सबसे बड़ा रोड शो करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री आज बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पीएम की अगवानी मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ करेंगे। पीएम मोदी के रोड शो के मुताबिक, बाबतपुर से बरेका तक 28 किलोमीटर लंबे रूट पर पुष्पवर्षा होगी। इस दौरान पीएम मोदी लोगों से मिलेगे और उनसे संवाद करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी आज शाम छह बजे के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से चलेंगे तो पीएम कई जगहों पर कार से बाहर आकर भी लोगों का अभिवादन करेंगे। इस दौरान उन पर पुष्प वर्षा होगी। इसके बाद पीएम रात्रि विश्राम वाराणसी में करेंगे। अगले दिन 10 मार्च को आजमगढ़ के मंदुरी समेत दस नए एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। यहां पर पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री महाराजा सुहेलदेव चिकित्‍सा महाविद्यालय का शुभारंभ भी करेंगे। पीएम के इस आयोजन से जहां सियासी अजेंडे को धार देने की तैयारी है तो पीएम की आजमगढ़ रैली का असर आसपास की लोकसभा सीटों सहित पूरे पूर्वांचल में दिखेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...