Breaking News in Hindi

आज नामांकन फार्म जमा करने वालों की रहेगी धूम, दोपहर तीन बजे तक रहेगी जाम की स्थिति

इंदौर। सोमवार 30 अक्टूबर 2023 को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि है। इंदौर जिले की नौ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के सभी प्रत्याशी और भाजपा के सात प्रत्याशी नामांकन फार्म जमा कर चुके हैं, बावजूद भाजपा-कांग्रेस दोनों के प्रत्याशी सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे। ये प्रत्याशी रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे। इसके चलते शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ना तय है। कलेक्टर कार्यालय क्षेत्र में हालत सबसे ज्यादा खराब रहेंगे। नामांकन फार्म सोमवार दोपहर तीन बजे तक जमा कराया जा सकता है।

दो को छोड़कर शेष जमा करा चुके हैं नामांकन फार्म

इंदौर जिले की नौ विधानसभा सीटों में से सात सीटों पर भाजपा प्रत्याशी अपने नामांकन फार्म जमा करा चुके हैं। इंदौर विधानसभा क्षेत्र एक और इंदौर विधानसभा क्षेत्र दो के भाजपा प्रत्याशी सोमवार को नामांकन फार्म जमा कराएंगे। भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र एक से कैलाश विजयवर्गीय और दो से रमेश मेंदोला को प्रत्याशी बनाया है। विजयवर्गीय बड़ा गणपति से नामांकन फार्म जमा करने के लिए रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे, जबकि मेंदोला क्षेत्र दो से रैली के रूप में पहुंचेंगे। वे प्रत्याशी जो पूर्व में नामांकन फार्म जमा करा चुके हैं उनके भी कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की उम्मींद है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी सोमवार को इंदौर पहुंचने वाले थे लेकिन उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया।

कांग्रेस भी निकालेगी बड़ी रैली

इधर कांग्रेस के प्रत्याशी भी रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचेंगे। हालांकि प्रत्याशी पूर्व में नामांकन फार्म जमा कर चुके हैं लेकिन नामांकन का अंतिम दिन होने से इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। इसके पहले भी नामांकन फार्म जमा करने के अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी रैलियों के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचते रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...