Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण 18 सितंबर को होगा

खंडवा । तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में एकात्म धाम के अंतर्गत आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची बहुधातु प्रतिमा का अनावरण वैदिक रीति के साथ देश के प्रमुख साधु-संतों की उपस्थिति में 18 सितंबर को किया जाएगा।

समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित होंगे। प्रतिमा अनावरण के साथ ही यज्ञ, हवन, पूजन, पारायण, संत-समागम सहित विभिन्न कार्यक्रम रखे गए हैं। इसकी व्यापक तैयारी चल रही है। पहले प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से करवाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था।

ओंकार पर्वत स्थित आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का निर्माण अंतिम चरण में है। अनावरण कार्यक्रम के तहत 11 से 19 सितंबर तक प्रतिदिन प्रस्थानत्रय भाष्य पारायण और 15 से 19 सितंबर तक देश के विशिष्ट साधु-संतों द्वारा वैदिक रीति के पूजन और 21 कुंडीय हवन किया जाएगा।

ये दोनों कार्यक्रम मांधाता (ओंकार) पर्वत पर सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक चलेंगे। 18 सितंबर को सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक एकात्मता की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम होगा। अनावरण का मुख्य कार्यक्रम सुबह साढ़े 10 बजे से प्रारंभ होगा। संतों का स्वागत केरल की पारंपरिक पद्धति के अनुसार होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.