Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

आदिवासी युवक पर गोली चलाने वाला मोरवा गोलीकांड का मुख्य आरोपित विवेकानंद वैश्य गिरफ्तार

सिंगरौली। सिंगरौली के मोरवा में आदिवासी युवक पर गोली चलाने वाला मुख्य आरोपित विवेकानंद वैश्य को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। मोरवा पुलिस ने आरोपित को उसके महिला मित्र के घर चटका बस्ती से गिरफ्तार किया है। एसपी मोहम्मद यूसुफ कुरैशी ने मुख्य आरोपी भाजपा विधायक के पुत्र पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था। गोलीकांड के बाद से ही आरोपित लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

पुलिस की कई टीमें लगी थीं जांच में

ज्ञात हो कि गोली चलाने के बाद से ही यह मामला प्रदेश भर में गरमा गया था और पुलिस भी आरोपित के बारे में लगातार छानबीन कर रही थी। इस मामले में एसपी के नेतृत्व में आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए कई अलग अलग टीमें लगी थीं। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

उप्र बार्डर से पकड़ा गया था दूसरा आरोपित

गोलीकांड का दूसरे आरोपित को पुलिस ने उप्र बार्डर के पास से पकड़ा था। जहां साइबर सेल के जरिए पता चला कि सिंगरौली गोलीकांड का मुख्य दूसरा आरोपित दीपक उर्फ त्रिभुवन पनिका मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के खनहना बॉर्डर पर छिपा हुआ है। पुलिस आरोपित का पीछा करते हुए मौके पर पहुंची। आरोपित चकमा देकर वहां से भाग निकला। आरोपित भाग रहा था पुलिस भी पीछा कर रही थी। खुद को बचाने के लिए आरोपित मोरवा रेलवे स्टेशन के पीछे झाड़ियों में जाकर छि‍प गया। पुलिस ने चारों तरफ से घर कर आरोपित को गिरफ्तार किया था। अब मुख्य आरोपित विधायक पुत्र भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है मामला

बीते सप्ताह भाजपा विधायक पुत्र विवेक वैश्य ने मोरवा के बूढी माई मंदिर के पास बातचीत के दौरान गोली चला दी थी। सूर्या खैरवार पर विवेक की पिस्टल से निकली गोली दाहिने हाथ पर लग गई थी जिससे वह घायल हो गया।वहीं अब घायल की हालत ठीक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.