Breaking News in Hindi

आधी रात भाभी ने प्यार से घर बुलाया, कर डाला ऐसा ‘कांड’, चीखते हुए कमरे से भागा देवर

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक भाभी ने अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काट डाला. घायल देवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भाभी ने रात में उसे प्यार से घर बुलाया और कमरे ले जाकर उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला. पुलिस ने घायल देवर की शिकायत पर आरोपी भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. मामले की जांच की जा रही है.

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. परिवार में हड़कंप मचा हुआ है. हर कोई घटना के बारे में सुनकर हैरान है. पुलिस ने घायल देवर से पूछताछ की है. उसने घटना का कारण जमीनी विवाद बताया है. यह सनसनीखेज वारदात सीधी जिले के आदिवासी इलाका वनांचल कुसमी की है. यहां की एक महिला ने जमीनी विवाद के चलते अपने देवर को घायल किया है.

भाभी ने काट दिया देवर का प्राइवेट पार्ट

घटना को लेकर गांव में ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं. पुलिस ने आरोपी भाभी के खिलाफ कार्रवाई की है. घायल देवर ने बताया कि उसकी भाभी से जमीनी विवाद चला आ रहा है. रात को भाभी ने उसे प्यार से अपने घर बुलाया. जब वह उनके कमरे में पहुंचा तो भाभी ने धारदार हथियार से उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला. हमला होने के बाद वह दर्द से करहा उठा. इसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई. उसे घायल अवस्था में कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती

खून अधिक बहने के कारण उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया. अस्पताल में उसका इलाज जारी है. सीधी के एएसपी का कहना है कि युवक की तहरीर पर उसकी भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. युवक ने अपनी भाभी पर उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...