Breaking News in Hindi

इंटरनेट मीडिया पर कितने फेमस हैं इंदौरी नेता जानें कौन है नंबर वन

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमीनी नेता होने के साथ ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे इंटरनेट मीडिया माध्यमों पर भी दुनिया में सबसे आगे हैं। उनकी इस लोकप्रियता की देखादेखी भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के नेता भी अपने वर्चुअल फालोअर बढ़ाने की कवायद में लगे रहते हैं। भाजपा तो चुनाव के लिए टिकट देने में भी अब आनलाइन लोकप्रियता के आंकड़ों को महत्व देती है।

नईदुनिया सिटी ने इंदौर जिले के राजनेताओं की लोकप्रियता की पड़ताल की और सांसद, महापौर सहित जिले के विधायकों की प्रोफाइल खंगाली तो पता चला कि सांसद, महापौर से अधिक फालोअर तो कुछ विधायकों के हैं। आइए जाने कि कौन कितने ‘आनलाइन पानी’ में हैं।

इंदौर शहर में किस जनप्रतिनिधि के कितने फालोअर्स

इंटरनेट मीडिया पर पहुंच के मामले में इंदौर में सांसद, कैबिनेट मंत्री और महापौर से कई गुना आगे तो कुछ विधायक हैं। सांसद शंकर लालवानी के फेसबुक पर एक लाख 47 हजार फालोअर्स, इंस्टाग्राम पर करीब 60 हजार और ट्विटर पर 57 हजार फालोअर्स हैं, वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव के फेसबुक पर 84 हजार, इंस्टाग्राम पर 93 हजार और ट्विटर पर 26 हजार फालोअर्स हैं।

इंदौर के विधायकों के फालोअर्स

इनसे आगे जो विधायक हैं, उनमें राऊ विधायक जीतू पटवारी के फेसबुक पर साढ़े सात लाख, विधानसभा क्रमांक तीन के विधायक आकाश विजयर्गीय के तीन लाख से ज्यादा, विधानसभा दो के रमेश मेंदोला के पौने तीन लाख, विधानसभा एक से विधायक संजय शुक्ला के करीब तीन लाख से ज्यादा फालोअर्स हैं। इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी इन्हीं विधायकों के फालोअर्स ज्यादा हैं।

इसी साल है एमपी में चुनाव

मध्य प्रदेश में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव हैं। इसे लेकर सत्ता और विपक्ष ने अपने नेताओं की लोकप्रियता तौलना शुरू कर दी है। आधुनिकता के इस युग में मैदान से ज्यादा इंटरनेट मीडिया पर जंग लड़ी जाती है। हर छोटी चीज से लेकर बड़ी चीज पर इंटरनेट मीडिया पर गहनता चर्चा की जाती है। इसके चलते इंटरनेट मीडिया पर राजनेता भी खूब जोर लगाते हैं।

इंटरनेट मीडिया पर अपनी पहचान बनाने की दौड़ में ज्यादातर नेता इंटरनेट मीडिया एकाउंट हैंडल करने के लिए युवाओं की नियुक्ति करते हैं। यही कारण है कि इंदौर के सांसद, महापौर व सभी नौ विधायक इंटरनेट मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...