Breaking News in Hindi

इंदौर एयरपोर्ट पर ई-वीजा होगा मान्य, नए साल में मिलेगी डिजी यात्रा की सुविधा

इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ई-वीजा की स्वीकृति मिल गई है। अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से इंदौर आने वाले यात्रियों को ई-वीजा होने पर उतरने की अनुमति मिलेगी। यात्रियों के लिए फिजिकली कापी की जरूरत नहीं होगी। इससे पहले इंदौर एयरपोर्ट पर वीजा की फिजिकल कापी होना अनिवार्य था। नए साल से एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

डिजी यात्रा एक ऐसी टेक्नोलाजी है, जो बोर्डिंग प्रक्रिया को काफी तेज और ज्यादा सहज बना देती है। इससे हर यात्री को हर टच प्वाइंट पर तीन सेकंड से भी कम समय लगता है। इसमें आपका चेहरा ही आपकी पहचान होगा, जो डाक्यूमेंट जैसे आइडी प्रूफ, वैक्सीन प्रूफ और बोर्डिंग पास के रूप में भी काम करेगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घरेलू विमान सेवाओं के लिए डिजी यात्रा सेवा एप की शुरुआत करने की अनुमति दी है। इसके साथ ही इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

सुविधा देने के लिए लिखा था पत्र

विदेश मंत्रालय को ई-वीजा की सुविधा इंदौर एयरपोर्ट पर शुरू करने के लिए पत्र लिखा था। शुक्रवार से ई-वीजा की स्वीकृति मिल गई है। अब इंदौर एयरपोर्ट पर ई-वीजा मान्य होगा। इसके अतिरिक्त इंदौर एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा की सुविधा भी नए साल से शुरू की जाएगी। इसकी अनुमति भी मिल चुकी है और प्रक्रिया की जा रही है। – शंकर लालवानी, सांसद

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...