इंदौर। सेंट्रल जेल में खुंखार अपराधी जुबैर से मोबाइल मिलने के मामला गंभीर हो गया है। जेल मुख्यालय ने मामले को गंभीरता से लिया है। अधिकारियों ने उसकी जेल बदलने की रिफारिश की है। जुबैर जेल प्रहरियों से भी विवाद करता है। इसके पूर्व भी उसे भोपाल से शिफ्ट किया गया था।
भोपाल में महिला प्रहरी से विवाद करने पर इंदौर भेजा
जेल से गैंग चला रहे गुंडे
सेंट्रल जेल में सलमान लाला जैसे कई गुंडे बंद हैं। लाला के पास खजराना, चंदन नगर, एमआइजी, विजय नगर, आजाद नगर के आपराधिक किस्म के युवाओं की फौज है। उससे मुलाकात कर लोगों से वसूली करते हैं। उसके इशारे पर ही आरोपित अपराध करते हैं। जेल अफसरों के मुताबिक जेल में मनमानी करने वाले कुछ अपराधियों की फाइल तैयार की गई है। जल्द ही उन्हें अन्य जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.