Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में दोहरा हत्याकांड, महिला और पुरुष की गला रेतकर हत्या

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के अशोक नगर में शनिवार को दोहरा हत्याकांड हो गया। यहां महिला और पुरुष की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या किसने और क्यों की, पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोपितों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की जा रही है।

पुरुष का नाम रवि ठाकुर है और वह होटल व्यवसायी था। वहीं महिला का नाम सरिता नरवरिया बताया जा रहा है। दोनों के शव एक कमरे में मिले। हत्या को अवैध संबंध से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पुलिस हत्या की वजह और आरोपितों की तलाश में जुटी है।

रावजी बाजार में युवती की कैंची घोंपकर हत्या

वहीं रावजी बाजार थाना क्षेत्र में भी एक युवती की गर्दन पर कैंची घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले में युवती के साथ लिव इन में रहने वाले युवक की तलाश कर रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि एरोड्रम थाना क्षेत्र में भी हत्या हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.