Breaking News in Hindi

इंदौर के तलावली चांदा में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत रेस्क्यू टीम पहुंची

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र के तलावली चांदा स्थित तालाब में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो को बचा लिया गया। सभी बच्चे वहां नहाने गए थे। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और बच्चों की खोजबीन जारी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि बजरंग नगर कांकड़ के रहने वाले ये बच्चे तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए। दो बच्चों की तो मौत हो गई, जबकि दो बच्चों को बचा लिया गया। रेस्क्यू टीम तालाब में डूबे बच्चों की तलाश कर रही है। बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी तालाब पर पहुंच गए।

तालाब में नहाने जाते हैं बच्चे

ग्रामीणों के अनुसार, इस तालाब में बच्चे अकसर नहाने आते हैं। बारिश के दिनों में अकसर बच्चों को यहां आने से रोका जाता है, लेकिन बच्चे फिर भी नहाने चले जाते हैं। लसूड़िया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। इंदौर में लगातार बारिश से तालाबों का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...