Breaking News in Hindi

इंदौर जिले में पिछली बार के मुकाबले इस बार अब तक 60 फीसद ज्यादा बारिश

 इंदौर इंदौर जिले की तहसीलों में इस वर्ष अब तक देपालपुर में सर्वाधिक 883.5 मिमी बारिश दर्ज हुई है। इस तरह जिले में अब तक 607.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जोकि पिछले साल अब तक हुई बारिश के मुकाबले 60 फीसद अधिक है। सोमवार को शहर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।

इंदौर जिले में मानसून के चार माह में औसतन बारिश 868 मिलीमीटर होती है। ऐसे में जिले की चार माह की औसत बारिश का कोटा पूरा करने के लिए महज 261 मिलीमीटर बारिश की जरूरत है। रविवार को बादलों ने राहत दी और शहर में पिछले तीन-चार दिनों से दिन में हो रही वर्षा का दौर थमा रहा। दिन में बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर में बादल छंटने के कारण धूप भी निकली।

सुबह रहा धुंध का असर

रविवार सुबह दृश्यता गिरकर 800 मीटर तक पहुंची और धुंध का असर रहा। दिन में दक्षिणी हवा 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलीं। रविवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.6 डिग्री दर्ज किया गया।

इस कारण से हो सकती है बारिश

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में एक चक्रवाती हवा का घेरा मध्य मध्यप्रदेश के ऊपर बना हुआ है। एक सियर जोन दक्षिण मप्र व उत्तरी महाराष्ट्र पर बना हुआ है। इसके अलावा एक द्रोणिका रतलाम, बैतूल, बस्तर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इनके असर से इंदौर में सोमवार को दोपहर बाद हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...