इंदौर। इंदौर जिले में इस वर्ष औसत से 48 प्रतिशत अधिक बारिश देकर मंगलवार को मानसून की विदाई की घोषणा मौसम विभाग ने कर दी। मंगलवार को इंदौर के अलावा प्रदेश में भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, शिवपुरी, अशोक नगर, गुना, राजगढ़, शाजापुर, आगर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार व इंदौर जिले से मानसून विदा चुका है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस वर्ष इंदौर में 1144.9 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो औसत से 215.5 मिलीमीटर अधिक दर्ज हुई। इंदौर जिले में इस वर्ष सबसे ज्यादा देपालपुर तहसील में 1733.7 मिमी वर्षा दर्ज हुई। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक, अक्टूबर में मौसम सामान्य रहेगा। 15 अक्टूबर तक इंदौर में दिन के समय धूप के कारण तापमान बढ़ा रहेगा। उसके बाद तापमान सामान्य स्तर पर रहेगा, न ज्यादा गर्मी होगी और न ज्यादा ठंड का असर रहेगा।
इंदौर जिले में बारिश
जून | 105.3 मिलीमीटर |
जुलाई | 454.7 मिलीमीटर |
अगस्त | 68.9 मिलीमीटर |
सितंबर | 516 मिलीमीटर |
कुल बारिश | 1144.9 मिलीमीटर |
जिले की तहसीलों में बारिश
इंदौर | 1144.9 मिलीमीटर |
महू | 1179 मिलीमीटर |
सांवेर | 1354.4 मिलीमीटर |
देपालपुर | 1733.7 मिलीमीटर |
गौतमपुरा | 1151.8 मिलीमीटर |
हातोद | 1133.8 मिलीमीटर |
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.