Breaking News in Hindi

इंदौर में एनआरआइ समिट रविवार को, 40 देशों के 250 से ज्यादा इंदौरी बनेंगे हिस्सा

इंदौर। नगर निगम और इंदौर एनआइआर फोरम ने रविवार को एनआरआइ समिट रखी है। 40 देशों में बसे 250 से ज्यादा इंदौरी समिट का हिस्सा बनेंगे। आयोजन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगा। दो सत्रों में होने वाली समिट में इस बात पर चर्चा होगी कि विदेश में बसे इंदौरी शहर के लिए क्या कर सकते हैं और इंदौर से उनकी क्या अपेक्षा है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव इन इंदौरियों को विश्राम बाग में पोहा पार्टी भी देंगे। यहां अयोध्या के श्री राम मंदिर की प्रतिकृति भी रखी जाएगी। इस मौके पर अप्रवासी भारतीयों की सुविधा के लिए वेबसाइट भी लांच की जाएगी। अमेरिका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, मलेशिया, यूएई, बहरीन, जापान, आयरलैंड, जर्मनी, स्वीडन के साथ ही अफ्रीकी देशों से अप्रवासी इंदौरी कार्यक्रम में आनलाइन या आफलाइन जुड़ेंगे।

शाम 4.30 बजे होगा समिट का शुभारंभ

समिट का शुभारंभ शाम 4.30 बजे किया जाएगा। अतिथियों में विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, विदेश मंत्रालय के प्रभारी डा. विजय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...