Breaking News in Hindi

इंदौर में कैफे में बाउंसर से चली गोली, युवक को लगी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना..

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक कैफे में बाउंसर के द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है, यह पूरा मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है, जहां कैफे संचालक हादसे का शिकार हो गया और उसे हाथ और पैर में गोली लग गई। पुलिस ने बाउंसर को गिरफ़्तार कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आपको बता दें यह पूरा मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के एलआईजी स्थित अमृत तुल्य चाय कैफे का है।

जहां बाउंसर जीतू राठौर अपनी बंदूक के साथ कैफे में बैठा हुआ था। तभी कैफे संचालक राहुल और एक युवक साथ में बैठा था, तभी बंदूक दिखाने के दौरान बाउंसर से गोली चल गई, जिसमें वहां बैठे कैफे मालिक राहुल को हाथ और पैर में गोली लगी जिस में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह पूरी घटना कैफे में लगे CCTV कैमरे में क़ैद हो गई।

वहीं राहुल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया मौक़े पर पहुँची पुलिस ने आरोपी बाउंसर को बंदूक सहित गिरफ़्तार किया है। इस मामले में एसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि घटना सामने आयी है जिसके बाद बाउंसर को पकड़ लिया गया है और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...