Breaking News in Hindi

इंदौर में दोहरे हत्याकांड का आरोपित गोआ से गिरफ्तार, पिता व बहन की हत्या कर था फरार

इंदौर। शहर में पिछले दिनों हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपित को इंदौर पुलिन ने गोआ से गिरफ़्तार कर लिया है। आठ नवंबर को मानसिक रोगी पुलिन धामंदे ने अपने पिता केके धामंदे और बहन रमा की मूसली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपित पुलिन मनोरोगी है और वह सिजोप्रेनिया नामक बीमारी से पीड़ित है।

क्या है मामला

वसुदैव कुंटुंबकम अपार्टमेंट (संवाद नगर) निवासी केके धामंदे और रमा (बेटी) की उनके बेटे पुलिन ने मूसली से हमला कर हत्या की थी। दोनों के शव 8 नवंबर को फ्लैट में मिले थे। पुलिस पहुंचने के पूर्व आरोपित पुलिन फरार हो गया। कुछ दिनों पूर्व पुलिस को पता चला कि पुलिन गोवा (पणजी) में रूका हुआ है। चुनाव और दीवाली के कारण टीम ने जाने में देर लगा दी। तीन दिन पूर्व अफसरों ने दल को रवाना किया। यहां एसटीएफ और क्राइम ब्रांच से भी पुलिन की जानकारी साझा की गई है।

पिता के एटीएम से रुपये निकाले थे, दो खाते खाली हुए

पुलिन के पास पिता केके धामंदे के एसबीआइ बैंक के तीन एटीएम थे। भागते ही उसने अग्रवाल नगर (सपना संगीता) से एटीएम से रुपये निकाले। इसके बाद वह बड़ौदा (गुजरात) पहुंचा और एटीएम से रुपये निकाले। पुलिस बैंक से जानकारी लेकर बड़ौदा पहुंची लेकिन पुलिन फरार हो गया। 13 नवंबर को अंतिम बार पुलिन ने गोवा में एटीएम का उपयोग किया। केके धामंदे की सिमकार्ड भी पुलिन के पास है। इस कारण पुलिस के पास मैसेज देरी से आता है। पुलिस बैंक से जानकारी लेती है तब तक पुलिन फरार हो जाता है। पुलिस के मुताबिक दो खातों में रुपये खत्म हो गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...