Breaking News in Hindi

इंदौर में नौकरी का झांसा देकर तीन युवकों ने नाबालिग का दुष्कर्म कर झाड़ियों में फेंका

इंदौर, । शहर में15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है, जिसमें सोमवार को आरोपितों ने नौकरी का झांसा देकर छात्रा को कार में बैठाया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद निपानिया रिंग रोड़ पर झाड़ियों में फेंककर भाग निकले। वहां से गुजर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता ने छात्रा को संदिग्ध अवस्था में देखा तो उसे थाने लेकर पहुंचे।

कार्यकर्ता राजेश गौर ने बताया कि मैं बैठक के लिए निपानिया जा रहा था। तभी रिंग रोड़ पर छात्रा लेटी हुई थी। वह बेहोशी की हालत में थी। इसके बाद उसके ऊपर पानी डालकर उठाया। पूछताछ में उसने बताया कि मेरे साथ कुछ गलत हुआ। फेजान खान, जितेंद्र, राहुल अपने साथ नौकरी का झांसा देकर कार में लेकर आए और दुष्कर्म कर यहां पटक गए। छात्रा रूस्तम के बगीचे की रहने वाली है और आरोपित छोटी खजरानी के रहने वाले हैं।

फिलहाल पुलिस छात्रा को मेडिकल के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची है। बताया जा रहा है कि छात्रा को आरोपित छोटी खजरानी से अपने साथ बैठाकर ला रहे थे। गौरतलब है कि पुलिस की रात्रि गश्त की एक बार फिर पोल खुलती हुई नजर आ रही है। छात्रा को आरोपित छोटी खजरानी से निपानिया तक साथ लेकर आ गए, लेकिन पूरे रास्ते भर पुलिस ने कहीं भी इनकी कार को नहीं रोका। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...