Breaking News in Hindi

इंदौर में बारिश के बाद बिजली के 35 फीडर में फाल्ट, अधिकारियों ने फोन किए बंद

इंदौर। रविवार शाम से शुरू हुई वर्षा के बाद शहर में बिजली के 35 फीडर फाल्ट हुए। 11 केवी के इन फीडरों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से शहर के बड़े हिस्से में अंधेरा रहा। सोमवार सुबह से दोपहर तक भी कई कालोनियों और मोहल्लों में बिजली की लुकाछुपी जारी रही।

कई क्षेत्रों में चार से पांच घंटे तक बिजली बंद रही। इस बीच साउथ डिवीजन में सोमवार सुबह कई क्षेत्रों में बिजली बंद होने के बाद सुधार कार्य और आपूर्ति बहाल होने में देरी हुई। सुबह 8.30 बजे गुल हुई बिजली आपूर्ति डेढ़ बजे बाद सामान्य हो सकी।

बिजली कंपनी के अनुसार साउथ डिवीजन में हाईटेंशन लाइन के फाल्ट पर भी जोन की टीमों को सुधार करना पड़ा। दरअसल, जिम्मेदार एचटी इंजीनियर ने रविवार रात से ही फोन बंद कर लिया। अधिकारी भी निर्देश देने और सुधार के समन्वय के लिए परेशान होते रहे।

सोमवार सुबह जोन का अमले और लाइनमैनों ने पहले एचटी का सुधार किया और फिर घरों की शिकायतें दूर करने निम्मदाब लाइनों पर काम किया। इधर, बिजली कंपनी के बिजली कंपनी के अनुसार 11केवी लाइनों के 525 फीडरों में से अलग-अलग 35 फीडरों से अलग-अलग समय बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

तेजी से गिरते पानी के बाद भी की बिजली कर्मचारी ट्रांसफार्मर, पोल, फीडरों के कार्यों में डटे रहे। प्रभावित फीडर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था करीब एक से अधिकतम चार घंटे में बहाल की गई। मध्य रात पानी गिरने, कड़कड़ाती ठंड के बावजूद सुधार कार्य चलता रहा।

सोमवार सुबह से शाम तक 1000 कर्मचारियों ने लाइनों का कार्य किया। 3-3 जगह पोल, वितरण ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए। 24 घंटे में वर्षा के कारण आई व्यक्तिगत शिकायतों 2500 फ्यूज आफ काल (एफओसी) का जोन की टीमों ने भी समाधान किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...