Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

इंदौर में बुधवार को निकलेगी भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा, जाम से बचने के लिए रूट देखकर निकलें

इंदौर। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार को शहरी विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। सुबह 9 बजे राऊ से शुरू होकर यह यात्रा विधानसभा चार में प्रवेश करेगी। इसके बाद विधानसभा एक, तीन, पांच और दो से गुजरेगी। जन आशीर्वाद यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो घंटे रहेगी। रात 9.30 बजे कुलकर्णी नगर चौराहे पर यात्रा का समापन होगा। यात्रा में दोपहर बाद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी शामिल होंगे। वे करीब तीन घंटे यहां रहेंगे। इस दौरान वे कुछ स्थानों पर सभा को संबोधित भी कर सकते हैं। इंदौर से मुख्यमंत्री ओंकारेश्वर के लिए रवाना हो जाएंगे।

विधानसभा राऊ – समय सुबह 9 से 11 बजे

क्षेत्र – प्रतीक्षा ढाबा से भोलाराम उस्ताद मार्ग, दीनदयाल उपवन, राजीव गांधी सर्कल, निर्भयसिंह पटेल प्रतिमा, चाणक्यपुरी चौराहा, दशहरा मैदान।

विधानसभा क्षेत्र-4 – समय सुबह 11 से 1 बजे

क्षेत्र – महूनाका, छत्रीबाग, बियाबानी, मालगंज, राजमोहल्ला, अंतिम चौराहा।

विधानसभा क्षेत्र एक – समय दोपहर 1 से 3 बजे

क्षेत्र – गणेशगंज, टोरी कार्नर, गौराकुंड, खजूरी बाजार, राजवाड़ा।

विधानसभा क्षेत्र-3 – समय दोपहर 3 से शाम 5 बजे

क्षेत्र – राजवाड़ा, कृष्णपुरा छत्री, नंदलालपुरा चौराहा, गौतमपुरा, कलालकुई, रावजी बाजार, लाल मंदिर, गाड़ी अड्डा।

विधानसभा क्षेत्र-5 – समय शाम 5.30 से 7.30

क्षेत्र – मालवा मिल चौराहा, गोमा की फैल मेनरोड़, पंचम की फैल, नेहरू नगर मेनरोड़ गली नंबर 5 तक।

विधानसभा क्षेत्र-2 – समय शाम 7.30 से रात 9.30 बजे

क्षेत्र – नेहरू नगर, जीणमाता मंदिर, पाटनीपुरा, सांई मंदिर, नंदानगर चौराहा, तीन पुलिया, राजमाता जीजाऊ चौक, परदेशीपुरा, शिवधाम, सुभाष नगर, कुलकर्णी नगर चौराहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.