Breaking News in Hindi

इंदौर में महिला की चेन लूटी, 50 कैमरों के फुटेज निकालकर हरदा के लुटेरों को पकड़ा

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह चेन लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपितों ने बच्चे को स्कूल बस तक छोड़कर आ रही महिला से चेन लूटी थी। आरोपितों को पकड़ने के लिए 50 से ज्यादा स्थानों से सीसीटीवी फुटेज निकाले गए। आरोपितों ने बताया कि लूट के लिए ही इंदौर आए थे। लॉज में रुककर रैकी करते थे।

टीआइ जितेंद्रसिंह यादव के अनुसार, शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने सुबह 6:40 बजे महिला से सोने की चेन लूटी थी। आरोपित लूट के बाद बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज निकाले और देवास नाका तक पहुंच गए। पता चला कि आरोपित शहर से बाहर निकल गए हैं। एसआइ गजानंद एक्कल, देवेंद्रसिंह जादौन फुटेज से कड़ियां जोड़ते हुए हरदा पहुंच गए।

हरदा पुलिस ने लुटेरे को पहचान लिया

हरदा पुलिस ने एक बदमाश सत्तू उर्फ सत्यनारायण राजपूत निवासी छीपानेर रोड हरदा को पहचान लिया। उसके विरुद्ध कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने सबसे पहले उसे ही पकड़ा। पूछताछ के आधार पर दूसरे आरोपित गोपाल नायक निवासी हरदा को भी पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपित लूट के लिए ही इंदौर आए थे। लॉज में रूम लेकर रुकते थे।

विजय नगर में मोबाइल फोन लूटे

विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित स्कीम-54 में शनिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने दर्शन शिंदे निवासी महालक्ष्मी नगर से फोन लूट लिया। रविवार को नीरज पांडे से होटल सयाजी के सामने फोन लूट कर फरार हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...