Breaking News in Hindi

इंदौर में रंग पंचमी गेर देखने आए विदेशी पर्यटकों का पासपोर्ट और अन्य सामान हुआ गुम, जीआरपी पुलिस ने खोज निकाला..

इंदौर। (सचिन बहरानी): विदेशी नागरिक विल हेल्मस डिक्रोस व डरकीना रोटर्स निवासी नीदरलैंड अपने दोस्त शरद गोयल निवासी मुंबई के साथ जयपुर इंदौर एक्सप्रेस से यूनेस्को में शामिल होने जा रहे विश्व प्रसिद्ध  रंगपंचमी की गेर में शामिल होने इंदौर आए थे। यात्रा के दौरान विल हेल्मस डिक्रोस का लेडीज पर्स जिस में उनका पासपोर्ट, मंहगा मोबाइल व अन्य कीमती सामान रखा हुआ था जो इंदौर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद, घर पहुंचने पर पता चला कि ट्रेन में ही कहीं छूट गया है ।

 

उक्त सम्बंध में उनके द्वारा थाना जीआरपी इन्दौर पहुंचकर  सूचना देने पर मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तत्काल ही खोए हुए कीमती सामान की तलाश हेतु संजय शुक्ला, थाना प्रभारी, जीआरपी थाना इंदौर द्वारा एक टीम गठित कर रेलवे परिक्षेत्र में तलाश के लिए लगाया गया ।

टीम के साथी आरक्षक राजकुमार कैथवास द्वारा रेलवे यार्ड में खड़े जयपुर इंदौर के खाली रैक की सघन चेकिंग कर उक्त सभी सामान ट्रेन में खोज लिया गया। गुम समस्त सामान विदेशी नागरिक विल हेल्मस डिक्रोस को विधिवत सुपुर्द किया गया। जीआरपी इंदौर की इस सक्रियता एवं कार्यवाही की विदेशी मेहमान विल हेल्मस डिक्रोस, डरकीना रोटर्स निवासी नीदरलैंड व उनके दोस्त शरद गोयल निवासी मुंबई द्वारा प्रशंसा की गई और धन्यवाद दिया गया ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...