Breaking News in Hindi

इंदौर में लगाए जाएंगे 11 लाख पौधे ,165 एकड़ पहाड़ी को पौधारोपण के लिए किया जा रहा है तैयार

इंदौर: इंदौर शहर में एक दिन में रिकॉर्ड 11 लाख पौधे लगाए जाने की तैयारियां जोरों पर हैं जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जाएगा। जिसके लिए उज्जैन रोड स्थित रेवती गांव की 165 एकड़ पहाड़ी को पौधारोपण के लिए तैयार किया जा रहा है। जहां युद्ध स्तर पर किए का रहे गड्ढों और पौधारोपण की तैयारियों का जायजा लेने केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पहाड़ी पर पहुंचे और निरीक्षण कर अधिकारियों को तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

रेवती पहाड़ी का दौरा करने पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर,निगमायुक्त शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। जहां मंत्री विजयवर्गीय ने निगम के प्रयासों से किए जा रहे गड्ढों की जानकारी ली और गड्ढों की संख्या एक दिन में डेढ़ लाख तक बढ़ाने की बात कही। वहीं उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से पौधारोपण का तरीका भी लोगों को समझाया। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक चलने वाले इस महाअभियान में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव शामिल होंगे। वहीं 14 जुलाई को 11 लाख पौधारोपण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति दी है। इसी कड़ी में निगम द्वारा विश्व के प्रसिद्ध पर्यावरणविदों के साथ एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...