Breaking News in Hindi

इंदौर में संभागायुक्त कार्यालय के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, जमकर हंगामा

इंदौर। मतदान के दौरान ही संभागायुक्त कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। भाजपा ने यहां फर्जी मतदान का आरोप लगाया तो कांग्रेस का कहना था कि अल्पसंख्यक क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा है। हंगामे की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक अश्विन जोशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन पर भाजपा का पक्ष लेने का आरोप भी लगाया। इधर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौके पर पहुंचे। उनके और कांग्रेस के सुरेंद्र जैन के बीच तीखी बहस भी हुई।

कागदीपुरा में हुआ विवाद

कागदीपुरा में भी मतदान के दौरान विवाद हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनकी टेबलें फेंक दीं। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही छत्रीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत करवाया। मामले में कोई एफआइआर दर्ज नहीं हुई है।

कलारिया में विवाद के बाद पथराव, एफआइआर

धार रोड़ स्थित कलारिया में भी मतदान को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने मतदान करने जा रहे युवकों के साथ मारपीट की और पथराव कर दिया। चंदन नगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज की है। डीसीपी (जोन-4) आरके सिंह के मुताबिक, राहुल चौहान चचेरे भाई अभिषेक के साथ मतदान कर लौट रहा था। राजा राजकमल और उसके साथी दिनेश मानीवाल, सचिन चौधरी, राजेश चौधरी ने रोका और दोनों भाइयों के साथ मारपीट की और पथराव भी किया।

यहां भी हुए विवाद

  • नालंदा परिसर (बिजलपुर) में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता मतदान केंद्र पर आ गए। टीआइ सियारामसिंह गुर्जर बल लेकर पहुंचे और दोनों को खदेड़ा। इस दौरान दोनों पक्षों में नोकझोंक भी हुई।
  • विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-2 के अंतर्गत आने वाले कुशवाह नगर में भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेताओं पर कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस आयुक्त को बल भेजना पड़ा।
  • सांवेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निपानिया में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने होते रहे। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ दिया।
  • मांगलिया में भी विवाद की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर रवाना कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...