Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

इंदौर में होली के पहले पुलिस ने पकड़ी 63 किलो भांग, दो तस्कर गिरफ्तार

 इंदौर। पुलिस ने भांग तस्करों को पकड़ा है। आरोपित होली और रंगपंचमी पर भांग की सप्लाई करने वाले थे। पुलिस ने आरोपित भूरेसिंह ठाकुर और नरसिंग यादव को तंबोली बाखल से पकड़ा है। आरोपितों से 63 किलो से ज्यादा भांग बरामद की है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

इंदौर। द्वारकापुरी थाना पुलिस ने गैंगवार के एक आरोपित सोनू आरोपित उर्फ टिकट को गिरफ्तार किया है। आरोपित पुलिसवालों को चकमा देने के चक्कर में हाथ-पैर तुड़वा बैठा। पुलिस उसका उपचार करवा रही है। सोनू गुंडे शुभम नेपाली की गैंग का सदस्य है। उसकी महेश टोपी से दुश्मनी है। आरोपितों ने पिछले दिनों टोपी के रिश्तेदार सुनील पर हमला किया था।

इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाई

इंदौर। इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगा ली। स्वजन ने ठोस कारण नहीं बताया है। उन्हें शक है कि परीक्षा में कम नंबर आने के कारण वह तनाव में था। तुकोगंज थाना पुलिस के मुताबिक, घटना साउथ तुकोगंज की है। मंगलवार को 21 वर्षीय अक्षत सनोटिया ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। वह परिवार का इकलौता बेटा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.