Breaking News in Hindi

इमाम को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष भिड़े, युवक ने कर दी अंधाधुंध फायरिंग, मची अफरातफरी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इमाम को हटाने को को लेकर हुए विवाद में बीते बुधवार की रात दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था, बात-बात में विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने इमाम के समर्थकों पर फायरिंग कर दी है. इसके बाद अफरातफरी मच गई और लोग भागने लगे. मामला पुलिस तक पहुंचा, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल विवाद वेब सीरीज मिर्जापुर की तर्ज पर चला. भोपाल के टीला जमालपुरा इलाके की मस्जिद से इमाम को हटाने को लेकर जमकर विवाद हो गया, इस दौरा एक युवक ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी. और अब फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है. दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

 

डीसीपी रियाज इकबाल ने कहा- युवक ने की अंधाधुंध फायरिंग

भोपाल के डीसीपी जोन 3 रियाज इकबाल का कहना है, ”शहर में एक मस्जिद के बाहर मुस्लिम समुदाय के समूहों के बीच विवाद का मामला सामने आया है. इमाम को लेकर विवाद हुआ है. विवाद इतना बढ़ गया कि “एक पक्ष के हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की. इस घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. एक समूह के दो लोगों और दूसरे समूह के तीन लोगों पर आरोप लगाया गया है. आगे की जांच चल रही है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...