Breaking News in Hindi

इस मंदिर में होगी राधा कृष्ण भगवान की युगल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, कराया जाएगा 21 कुंडीय यज्ञ

अशोक नगर।  अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अशोक नगर में युगल सरकार की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। करीब 5 करोड़ की लागत से बनाए गए इस मंदिर में राधा कृष्ण भगवान की युगल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। बता दें कि अशोकनगर में बायपास रोड़ पर बने इस मंदिर का निर्माण काफी लंबे समय से चल रहा था मगर जैसे ही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय हुई तो इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय कर ली गई।

दरअसल, यादव समाज के द्वारा इस मंदिर का निर्माण कराया गया है। पिछले 7 दिनों से मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है वहीं भागवत कथा भी चल रही है। तो 21 कुंडीय यज्ञ भी किया जा रहा है। भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही उसी महूर्त में युगल सरकार की प्राण प्रतिष्ठा होगी। वहीं शहर के सभी मंदिरों में विशेष साज सज्जा की गई है। मंदिर पर सुंदरकांड के आयोजन किए जा रहे है। पूरे शहर में उत्सव का माहौल है सभी राम भक्ति में रेंज हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...