Breaking News in Hindi

उज्‍जैन के बड़नगर में सीएम शिवराजसिंह का रोड शो व जनदर्शन आज

बड़नगर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शनिवार को लाड़ली बहना सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन के पूर्व वे हेलीपेड से रथ में सवार होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर जनदर्शन के लिए निकलेंगे। जनदर्शन कार्यक्रम का समापन कृषि उपज मंडी चौराहे पर होगा।

इसके बाद कृषि उपज मंडी प्रांगण में लाड़ली बहना सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री यहां पर लगभग 150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 110 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

सीएम दोपहर 3.15 बजे हेलीकाप्टर से बदनावर रोड सरस्वती शिशु मंदिर स्थित हेलीपेड आएंगे। नपा अध्यक्ष अभय टोंग्या ने बताया कि संगम चौराहा, नयापुरा, प्रदीप उद्यान, नृसिंह मंदिर होकर गांधी चौक पहुंचेंगे।

यहां चातुर्मास हेतु विराजित जैन संतों के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद स्टेशन से तहसील चौराहा होते हुए कृषि उपज मंडी में रोड शो संपन्न होगा। शाम साढ़े चार बजे मंडी परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे।

38 हजार आवासहीनों को भूमि को मिलेंगे भूमि के पट्टे – मुख्यमंत्री आज करेंगे दीनदयाल रसोई योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ

प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में आवासहीनों को सरकार आवास बनाने के लिए भूमि के पट्टे देगी। रविवार को ऐसे 38 हजार से अधिक आवासहीनों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पट्टे वितरित करेंगे। साथ ही दीनदयाल रसोई योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ भी किया जाएगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में होगा। दीनदयाल रसोई योजना के तीसरे चरण में 66 नगर पालिकाओं में स्थाई रसोई केंद्रों का शुभारंभ होगा। इन्हें मिलाकर प्रदेश में 166 दीनदयाल स्थायी रसोई केंद्रों से पांच रुपये में भोजन मिलेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...