Breaking News in Hindi

उज्जैन में चलती कार बनी अचानक आग का गोला, क्षेत्र में मच गया हड़कंप..

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में मंगलवार की रात को अचानक एक कार में आग लग गई। कार सवार दो लोगों ने समय रहते कार से निकल कर अपनी जान बचाई। कार में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह घटना नागझिरी चौराहा की है।

उज्जैन के नागझिरी चौराहा पर चलती कार में अचानक आग लग गई थी। कार में सवार राजा कुमरावत और उनके साथी बिहार से किसी काम से उज्जैन आए थे और जब वह वापस जा रहे थे तब यह हादसा हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन तब तक कार जलकर राख हो गई थी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि कार में आग किन कारण के चलते लगी है। कार में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...