Breaking News in Hindi

उज्‍जैन में पोलिंग बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार धरने पर बैठे, यह है कारण

उज्जैन। उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार सोमवार सुबह 8:30 बजे उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 37 पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने इस केंद्र पर नियुक्त आरती नामक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में वोट की अपील करने का आरोप लगाया। इस घटना को लेकर कुछ देर तक विवाद की स्थिति बन गई।

अपनी गलती के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा माफी मांगे जाने का वीडियो दिखाते हुए कांग्रेस ने उज्‍जैन कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत की।

कलेक्टर ने पीठासीन अधिकारी को बदल दिया

इसके बाद कार्रवाई के रूप में उज्‍जैन कलेक्टर ने पीठासीन अधिकारी को बदल दिया। इसके बाद महेश परमार ने धरना समाप्त कर दिया। उन्होंने मीडिया से कहा कि ये वीडियो प्रमाण है कि इस चुनाव में कैसे अधिकारी – कर्मचारी भारतीय जनता पार्टी के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...