Breaking News in Hindi

उत्तरी हवा से रात में ठंडक, दिन में धूप का असर

जबलपुर। मौसम में बदलाव जारी है। गुरुवार को धूप के बीच जहां हल्के बादल छाए रहे वहीं शुक्रवार को मौसम मिलाजुला रहा। मसलन दिन में जहां धूप का असर होता रहा वहीं रात में उत्तरी- पूर्वी हवा से वातावरण में ठंडक घुली रही। नरम-गरम मौसम के चलते दिन में हल्की गर्माहट तो रात में हल्की ठंड का अहसास बना रहा।

तापमान में गिरावट आने के साथ ही ठंड का अहसास बढ़ जाएगा

मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है इसके असर से मौसम में आंशिक बदलाव आ सकता है। जबलपुर संभाग में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं और छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। पूरी तरह मौसम साफ होने के बाद रात के तापमान में गिरावट आने के साथ ही ठंड का अहसास बढ़ जाएगा।

रात में गुलाबी ठंड की दस्तक

बरहाल दिन में जहां धूप के कारण ठंड का असर बेहद कम है वहीं सूरज ढलने के बाद सर्द ऋतु का भान होने लगा है। जबकि रात में गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। शुक्रवार को तापमान में आंशिक गिरावट आने से रात में ठंड का असर महसूस किया गया। नवरात्र पर्व पर रात में देवी दर्शन के लिए निकलने वाले गर्म कपड़े पहनने कर निकलते दिखे।

पश्चिमी विक्षोभ का जबलपुर में असर कम

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान उत्तरी पाकिस्तान और उसके आस-पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है लेकिन इसका असर जबलपुर में कम है। वहीं एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है उसका असर भी जबलपुर में कम रहेगा जबकि छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट का मौसम बदल सकता है। वहीं मौसम साफ होने के बाद 23 अक्टूबर से तापमान गिरने के साथ ही ठंड का असर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

24 घंटे में दो डिग्री गिरा पारा

उत्तरी पूर्वी हवा के फेर में रात के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। वहीं अधिकतम तापमान 30 के आस-पास बना हुआ है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री से दो डिग्री कम होकर 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं जबकि अधिकतम तापमान मामूली से रूप से कुछ कम होकर 30.0 डिग्री पर आ गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक कुछ दिन बाद दिन के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। वहीं गत वर्ष की बात करें तो रात में ठंड का असर बढ़ गया था न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक नीचे आ गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...