Breaking News in Hindi

उल्टी दस्त से बड़ागांव के दरी नगारा गांव में एक दर्जन बीमार

टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव पंचायत क्षेत्र के एक गांव में उल्टी दस्त से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए है। बीमार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उल्टी दस्त की बीमारी फैलने की सूचना मिलते ही प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर रवाना की गई है। जिससे ग्रामीणों को गांव में ही उपचार मिल सके।

जानकारी के मुताबिक बड़ागांव तहसील के दरी नगारा गांव में उल्टी दस्त से एक दर्जन से ज्यादा लोगों के बीमार हो गए हैं। करीब आधा दर्जन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव और कुछ लोग निजी अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों और डॉक्टरों की टीम गांव रवाना की गई है। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि गांव में बीमारी किस वजह से फैली है। प्रशासन की टीम मौके पर जाकर जांच के बाद ही बता पाएगी कि दरी नगरा गांव के लोग किस वजह से बीमार हुए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...