Breaking News in Hindi

एक्सिस बैंक में हुई थी 36 लाख की लूट, अब जाकर पकड़ में आया बदमाश; 30 लाख बरामद

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बीते 1 अक्टूबर को बैंक में हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से लूट के 30 लाख 20 हजार रुपए भी बरामद कर लिए हैं. इसके अलावा 2 तमंचे और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को भी बरामद किया है.

दरअसल शामली में कोतवाली क्षेत्र के धीमानपुरा में स्थित एक्सिस बैंक में एक नकाबपोश शख्स ने तमंचे की नोक पर 36 लाख रुपए की लूट की थी और फरार हो गया था. इस घटना से हड़कंप मच गया था. इसके बाद एसपी ने आठ टीमों का गठन किया था, वहीं एसटीएफ और सहारनपुर, मुजफ्फरनगर की एसओजी भी मामले की तफ्तीश में जुटी थीं.

घर से हुई आरोपी की गिरफ्तारी

सहारनपुर रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अजय कुमार साहनी ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 13 अक्टूबर रविवार को पुलिस ने लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था.आरोपी का नाम अमरजीत बताया जा रहा है जो गांव लिलोन का रहने वाला है. आरोपी की गिरफ्तारी उसके घर से ही हुई है.

बंदूक की नोक पर की थी लूट

पुलिस ने बताया कि शाखा प्रबंधक नवीन जैन ने बताया था कि एक नकाबपोश शख्स 1 अक्टूबर को उनके केबिन में घुस आया और उनपर बंदूक तान दी. आरोपी ने प्रबंधक से 40 लाख रुपए देने को कहा और न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद जैन ने अपने कैशियर रोहित को नकदी लाने के लिए भेजा. पैसे लेने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया. आरोपी ने मैनेजर से ये भी कहा था कि उसे लोन चुकाने के लिए पैसों की जरूरत है.

पुलिस टीम को मिलेगा इनाम

पुलिस ने बताया कि आरोपी आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने ट्रैक खरीदा था, जिसकी वजह से उस पर 38 लाख का कर्ज हो गया था. कर्ज चुकाने के लिए ही उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया था. लूट के बाद आरोपी पैसे लेकर घर चला गया और पैसे भी वहीं रख दिए. वहीं डीआईजी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि मामले पर त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 50,000 रुपए नकद का इनाम देने की घोषणा की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...