Breaking News in Hindi

एक बार फिर गोलियों से गूंजा चंबल, वर्चस्व की लड़ाई में सरेआम हुई फायरिंग

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना में वर्चस्व की लड़ाई में गोलीबारी हो गई। घटना नूरावद थाना क्षेत्र के चोखूटी गांव की है। जहां गुर्जर परिवार के दो पक्ष महिंद्र गुर्जर और बकीला गुर्जर आमने सामने आ गए। जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने फायरिंग शुरु की तो दूसरे ने बचाव में पथराव कर दिया। पथराव से एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

मामले को लेकर एसपी अरविंद ठाकुर का कहना है कि गुर्जर परिवार के दो पक्षों ने जमीनी विवाद में फायरिंग और पथराव की घटना की है। दोनों पक्ष थाना पहुंचे है और समझौते की बात चल रही है। फिलहाल किसी ने भी एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। नूरावद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लेकिन क्योंकि मामला फायरिंग का है तो ऐसे में यह जांच का विषय है कि इस्तेमाल की गए हथियार लाइसेंसी है या नहीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...