एलियंस के बारे में अब तक कई दावे होते रहे हैं। अब एलियन के शव का वीडियो पहली बार दुनिया के सामने आया है। वैज्ञानिकों ने पहली बार कथित दो एलिंयस के शव पेश किए हैं। मैक्सिकन संसद में एलियन के शव को पेश किए जाने का वीडियो सामने आया है। जिसने पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी है।
एलियन के शव का वीडियो वायरल
मैक्सिकन संसद में एलियंस के शव को पेश किए जाने का वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो को IndianTechGuide ने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘वैज्ञानिकों ने मेक्सिको में दो एलियन लाशों का अनावरण किया। जिन्हें पेरू के कुस्को से बरामद किया गया है।’ वहीं, दूसरे पोस्ट में एलियंस के शव दो बक्सों में रखे नजर आ रहे हैं। दावा किया गया है कि ये एलियन शव 1000 साल पुराने हैं।
एलियन के शव होने का दावा किए जाने से हड़कंप
स्पैनिश न्यूड वेबसाइट मार्को ने इस पर रिपोर्ट दी है। मेक्सिको सिटी में वैज्ञानिकों ने एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान इन कथित एलिंयस के शवों को दुनिया के सामने पेश किया। मैक्सिकन वैज्ञानिकों का दावा है कि ये शव एलियंस के हैं। कार्यक्रम में अमेरिकन फॉर सेफ एयरोस्पेस के कार्यकारी निदेशक और अमेरिकी नौसेना के पूर्व पायलट रयान ग्रेव्स उपस्थित थे।
एलियन के शव कहां पाए गए?
ये शव यूएफओ के मलबे से बरामद किए गए थे। शोधकर्ताओं का दावा है कि ये शव इंसानों के नहीं बल्कि अलौकिक जीवन के हैं। इन शवों को ममियों की तरह ताबूतों में सुरक्षित रखा जाता है। रेडियोकार्बन डेटिंग की मदद से इन शवों के डीएनए साक्ष्य का विश्लेषण किया जाएगा।
Scientists unveiling two alleged alien corpses took place in Mexico, which are retrieved from Cusco, Peru. pic.twitter.com/rjfz9IMf37
— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) September 13, 2023
1000 year old alien corpses shown to Mexican congress as UFO expert are forced to testify. pic.twitter.com/TP5roZbGvT
— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) September 13, 2023
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.