Breaking News in Hindi

ऑनलाइन गेम के चस्के ने पत्नी को बना दिया चोर, पुलिस ने किया मामले का खुलासा

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में इंदार थाना क्षेत्र में गुरुवार को लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया और चोरी हुए सोने चांदी के जेवर और नगदी बरामद कर लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है, पुलिस की जांच में पता चला है कि शिकायतकर्ता की पत्नी ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया है महिला ऑनलाइन गेम में पैसे हार गई थी। इंदार थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरपुर गांव के रहने वाले निरपाल सिंह ने चोरी की शिकायत की थी, निरपाल ने पुलिस को बताया था कि 29 सितंबर की रात को उनके घर से ताले तोड़कर जेवरात अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है।

इसके बाद पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई, पुलिस को जांच में पता चला कि निरपाल सिंह की पत्नी रमनदीप कौर ऑनलाइन गेम खेलती है और कुछ महीने पहले ऑनलाइन गेम में एक लाख रुपए से ज्यादा राशि हार गई। पुलिस ने शक के आधार पर रमनदीप कौर से पूछताछ शुरू की पुलिस की पूछताछ में रमनदीप ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने पैसों से ऑनलाइन गेम खेलने के लिए घर में चोरी की थी और पुलिस को भटकाने के लिए हाथों से घर की अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर सामान बिखेर दिया।

 महिला ने गांव के ही लवप्रीत को सस्ते में सोने चांदी के जेवरात बेच दिए थे। इसके बाद ऑनलाइन गेम में पैसों की जरूरत पड़ने पर पैसे ऑनलाइन डलवाती रहती थी लवप्रीत भी सस्ते में सौदे के चलते रमनदीप कौर से उसके जेवरात और पैसे लिए थे, पुलिस ने रमनदीप कौर और लवप्रीत से चोरी हुआ माल बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...