Breaking News in Hindi

ओडिशा में पुलिसकर्मी की हत्या के 25 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक समेत 13 को उम्रकैद, जानें क्या है मामला

बरहमपुरः ओडिशा के गंजाम जिले की एक अदालत ने सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता एवं पूर्व विधायक एन नारायण रेड्डी समेत 13 लोगों को भूमि अधिग्रहण रोधी आंदोलन के दौरान एक पुलिसकर्मी की हत्या करने के 25 साल पुराने मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई।

सिंधीगांव में इस्पात संयंत्र के निर्माण के वास्ते जमीन अधिग्रहण के विरूद्ध प्रदर्शन के दौरान 18 जून, 1998 को आरोपियों ने एक थाने पर बम फेंका था, जिसमें रिजर्व पुलिस के निरीक्षक बिनोभा मेहर की मौत हो गई थी। सरकारी वकील निरंजन पधी ने बताया कि पूर्व विधायक समेत 22 लोगों को इस मामले में नामजद किया गया था, उनमें से 13 अदालत में पेश हुए, जबकि तीन खराब स्वास्थ्य के कारण नहीं आये एवं छह अन्य की पहले ही मौत हो चुकी है।

एडीजे -3 की अदालत के न्यायाधीश राज कुमार दास ने 65 गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद 25 साल पुराने इस मामले में फैसला सुनाया। इस जमीन अधिग्रहण विरोधी आंदोलन की अगुवाई करने वाले रेड्डी (68) ने कहा कि वे लोग इंसाफ पाने के लिए ऊपरी अदालत जायेंगे। पूर्व विधायक ने कहा, ‘‘ हम इस फैसले से बहुत निराश हैं। हम इंसाफ पाने के लिए ऊपरी अदालत जाएंगे।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...