Breaking News in Hindi

ओरिएंट पेपर मिल में पल्प का टैंक फटने से एक श्रमिक की मौत एक लापता

शहडोल। जिले में संचालित एशिया का नामी कागज कारखाना ओरिएंट पेपर मिल अमलाई में पल्प का टैंक फट गया। टैंक फटने से एक श्रमिक की मौत हो गई है। एक की तलाश की जा रही है। 12 श्रमिक घायल हुए हैं।

25 दिनों से सालाना मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था

25 दिनों से सालाना मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। इसी दौरान यह घटना हो गई है। पल्प मशीन में अन्य श्रमिकों के दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी। मौके पर अमलाई पुलिस मौजूद हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पूर्व में भी मिल में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं

समय पर मिंटनेस नहीं होने होने से घटनाएं हो रही हैं। पूर्व में भी ओरिएंट पेपर मिल में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। वहां के श्रमिकों ने मांग की है कि हादसे के आरोपितों पर एफआइआर दर्ज होनी चाहिए। बचाव कर जारी है। अभी मिल प्रबंधन कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

बचाव कार्य के बाद ही स्पष्ट जानकारी दे पाएंगे कि कौन-कौन घायल हुआ

पुलिस का कहना कि बचाव कार्य कर रहे हैं ,इसके बाद ही स्पष्ट जानकारी दे पाएंगे कि कौन-कौन घायल हुआ और घटना किन कारणों से हुई है। घटना बुधवार सुबह की है और बचाव का लगातार अभी जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...