Breaking News in Hindi

कटनी में कार ने मारी मोटरसाइकिल सवार को टक्कर… दादा-दादी व नाती की मौके पर मौत

कटनी। कटनी के एनएच पर मोटर साइकिल सवार लोगों को कार चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल में सवार नोनिया करोंदिया थाना अमदरा क्षेत्र निवासी दादा दादी और उनके नाती की मौके पर ही मौत हो गई। कटनी मैहर मार्ग पर केलवारा कला के पास एनएच पर मोटर साइकिल सवार एक परिवार को कार चालक ने टक्कर मार दी।

दुर्घटना में मोटरसाइकिल में सवार नोनिया करोंदिया थाना अमदरा क्षेत्र निवासी दादा दादी और उनके नाती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस कार की तलाश कर रही है और मृतकों के शव जिला अस्पताल में पीएम को भेजे गए हैं।

रिश्तेदारी में खोहरी गांव गए थे

नोनिया करौंदिया थाना अमदरा निवासी राजकुमार पिता हरकेश पटेल 50 साल अपनी पत्नी पूनिया पटेल 45 वर्ष और नाती देव पटेल तीन साल के साथ रिश्तेदारी में खोहरी गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने सोमवार की सुबह मोटरसाइकिल से निकले थे। जैसे ही उनका वाहन कुठला थाना के केलवारा कला के पास पहुंचा, सड़क पार करते समय सामने से आ रही एक कार ने उनको जोरदार टक्कर मार दी और भाग निकला।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया

दुर्घटना में गंभीर रूप से तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लिए हैं और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही कार की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...