Breaking News in Hindi

कटनी में चंद घंटों की बारिश में गिरा कच्चा मकान, बुजुर्ग महिला सहित सात मवेशियों की मौत

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक कच्चा मकान गिर गया, इस मकान में रहने वाली बुजुर्ग महिला लीलाबाई यादव की मौत हो गई है 7 मवेशियों की भी मौत हो गई, यह पूरा मामला ढीमरखेड़ा तहसील का है ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार चंद घंटे की मूसलाधार बारिश के करण कच्चा मकान गिर गया, इस मकान में लीलाबाई गाय और बैल की देखरेख के लिए रुक गई थी। मकान की मिट्टी की दीवार गिरने से लीलाबाई उसके नीचे दब गई और महिला समेत 7 मवेशियों की जान चली गई।

इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। ढीमरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और बुजुर्ग महिला के शव को बाहर निकाला गया स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मवेशियों के शवों को भी जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...