Breaking News in Hindi

कटनी में युवक पर जेसीबी चढ़ाकर बकेट से दबाया, कमर टूटी, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

कटनी। शहर क़े बरगवां क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक जेसीबी चालक ने युवक के ऊपर जेसीबी चढ़ाते हुए जेसीबी के बकेट से उसको दबाकर घायल कर दिया। घटना के बाद जेसीबी चालक वाहन सहित मोके से फरार हो गया, घायल क़ो जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकरी लगते ही पुलिस मोके पर पहुंची ओर फरार वाहन चालक की तालाश में जुट गई व घटना की जांच की जा रही है। घटना  बारगवां स्थित कटाएघाट मोड़ के पास हुई। घायल अतुल तिवारी ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन में वेंडर का काम करता है।

काम से छूटकर वह भट्टा मोहल्ला अपने घर जा रहा था तभी जेसीबी चालक ने उस पर जिसेबी चढ़ाते हुए बकेट से दबा दिया। इस घटना में युवक की कमर में कई जगह चोट आई है, युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जेसीबी चढ़ाने और बकेट से दबाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घायल युवक अतुल का कहना है कि जेसीबी चालक से तरीके से रोड़ बनाने के लिए कहा गया था इसी बात को लेकर उससे विवाद हुआ था जब गाली देने से मना किया तो उसने जेसीबी चढ़ा दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...