Breaking News in Hindi

कश्मीर में आतंकवाद मृत्युशय्या पर, अनुच्छेद 370 हटाने के बाद सुरक्षा स्थिति सुधरी: सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 निरस्त किये जाने के बाद इस केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है और घाटी में आतंकवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है । सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया। इस हमले में पांच सैनिक शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए। उन्होंने घाटी में शांति भंग करने के प्रयासों के लिए ‘पड़ोसी’ को दोषी ठहराया। उनका इशारा स्पष्ट रूप से पाकिस्तान की ओर था।

सिन्हा ने कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम ऐसी हिंसा की निंदा करते हैं। हमारा पड़ोसी घाटी में शांति भंग करने के लिए ऐसी हरकतें कर रहा है, लेकिन यह सब व्यर्थ है, क्योंकि कश्मीर में आतंकवाद अंतिम सांसे गिन रहा है।” उन्होंने यहां कलकत्ता चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद सुरक्षा स्थिति पहले की तुलना में काफी हद तक बेहतर हुई है।”

चैंबर के सदस्यों के कुछ सवालों का जवाब देते हुए सिन्हा ने यह भी कहा, ‘‘कश्मीर में सुरक्षा स्थिति बंगाल की तुलना में बेहतर है। कृपया राज्य का दौरा कीजिए,आपको अंतर समझ आ जाएगा।” हालांकि, बाद में जब पत्रकारों ने उनकी इस टिप्पणी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘‘मेरी टिप्पणी को राजनीतिक रूप से तोड़-मरोड़ कर पेश नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि मेरे कहने का मतलब था कि कश्मीर में सुरक्षा स्थिति बंगाल जितनी ही अच्छी है।”

पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था की स्थिति की तुलना करने वाली उनकी टिप्पणी पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने सिन्हा से ‘‘उपराज्यपाल की कुर्सी का दुरुपयोग नहीं करने” का आग्रह किया और उन्हें पश्चिम बंगाल के खिलाफ आधारहीन टिप्पणियां करने के प्रति आगाह किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...