Breaking News in Hindi

कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा को प्रशासन और पुलिस ने रोका, दिग्विजय सिंह ने सरकार को बताया तानाशाह

इंदौर : किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस ने आज इंदौर में किसान न्याय यात्रा निकाली। इस यात्रा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर लेकर शामिल हुए। लेकिन प्रशासन और पुलिस ने शहर की सीमा पर बैरिकेट्स लगाकर इन किसानों को शहर में प्रवेश करने से रोक दिया।

इंदौर पुलिस ने तेजाजी नगर, चोइथराम मंडी चौराहा पर बैरिकेट्स लगा दिए। यही नहीं किसानों के ट्रैक्टर के सामने डम्पर लगाकर उन्हें रोक दिया गया, जिसकी वजह से अधिकांश इलाकों में जाम के हालत बन गए। कांग्रेस की इस न्याय यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित सैकड़ों किसान अपने ट्रैक्टर लेकर शामिल हुए।

इस दौरान जब पुलिस ने किसानों को रोका तो वे भड़क गए और पुलिस और किसानों के बीच विवाद की स्थिति भी बनी। वही दिग्विजय सिंह ने पुलिस, जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार को तानाशाह बताया है। इस दौरान किसान और कांग्रेस नेता लगातार प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे। काफी देर तक चले हंगामे और प्रदर्शन के बाद प्रशासन के द्वारा एक ट्रैक्टर और मात्र 40 लोगों को रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय तक जाने की अनुमति दी गई। कांग्रेस, किसान न्याय यात्रा के जरिये किसानों की समस्या को सरकार के सामने रखना चाहती है। वही कांग्रेस की इस यात्रा को किसानों ने भी समर्थन दिया। इसका असर ये रहा कि बड़ी संख्या में किसान इस यात्रा में अपने ट्रैक्टर लेकर शामिल हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...